scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशआपदा से मौतों पर रोक के लिए मुख्यमंत्री खांडू का अग्रिम चेतावनी प्रणाली पर जोर

आपदा से मौतों पर रोक के लिए मुख्यमंत्री खांडू का अग्रिम चेतावनी प्रणाली पर जोर

Text Size:

ईटानगर, 19 मई (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने आपदाओं के कारण जानमाल के नुकसान को रोकने के लिए बृहस्पतिवार को एक मजबूत अग्रिम चेतावनी प्रणाली लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

मानसून की तैयारियों पर एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए खांडू ने जोर देकर कहा कि राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) को पूरे सत्र के दौरान चौबीसों घंटे सक्रिय रहना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मानव जीवन बहुमूल्य है। हमें जानमाल के नुकसान को रोकने के लिये अधिकतम करना चाहिये।’’

उन्होंने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह न केवल टेलीफोन संदेश पर निर्भर रहें, बल्कि किसी भी चेतावनी से अवगत कराने के लिए जिलों में अपने कर्मियों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करें।

खांडू ने कहा कि मॉनसून आने में अभी कम से कम चार महीने का समय है, इसलिये इसके लिये हम तैयार रहें ।

भाषा रंजन संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments