scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशअपराह्न दो बजे तक के मुख्य समाचार

अपराह्न दो बजे तक के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (भाषा) शुक्रवार अपराह्न दो बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

प्रादे20 कर्नाटक मोदी सेमीकॉन

भारत के पास दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला स्टार्ट-अप इको-सिस्टम है: प्रधानमंत्री मोदी

बेंगलुरु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत एक मजबूत अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है और देश में अर्ध-चालकों (सेमी-कंडक्टर) की खपत 2030 तक 110 अरब अमरीकी डॉलर के पार होने की उम्मीद है और यह दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ता स्टार्ट-अप ‘इको-सिस्टम’ है।

अर्थ11 गुजरात मोदी

बैंकिंग में सुधार सुझाने के लिए उद्यमियों का दल बनाएं: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से कहा

सूरत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कारोबारी समुदाय से उद्यमियों और विशेषज्ञों का दल बनाने को कहा जो बैंकिंग तथा अन्य क्षेत्रों में सुधारों के बारे में सुझाव दे सकें और खामियों को उजागर कर सकें।

दि8 दिल्ली बिजली केजरीवाल

भारत की मौजूदा बिजली समस्या से निपटने के लिए त्वरित, ठोस कदम उठाने की जरूरत : केजरीवाल

नयी दिल्ली, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार किसी तरह से दिल्ली में बिजली आपूर्ति की स्थिति से निपट रही है और देश में विद्युत संकट के समाधान के लिए त्वरित, ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

प्रादे14 राजस्थान गहलोत कोयला

गहलोत ने कोयले की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने पर चिंता जताई

जयपुर, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बढ़ती गर्मी के बीच कोयले की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने पर चिंता जताई और इसे राष्ट्रीय संकट करार देते हुए लोगों से एकजुट होकर हालात बेहतर बनाने में सरकार का सहयोग करने की अपील की।

प्रादे16 उप्र मायावती

जो अपना सपना पूरा नहीं कर सकते वह दूसरों का कैसे पूरा करेंगे: मायावती का अखिलेश पर पलटवार

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को एक बार फिर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि जो मुख्यमंत्री बनने का अपना सपना पूरा नहीं कर सकते वह दूसरों का प्रधानमंत्री बनने का सपना कैसे पूरा करेंगे।

अर्थ5 टेस्ला शेयर मस्क ट्विटर

मस्क ने टेस्ला के चार अरब डॉलर कीमत के शेयर बेचे

डेट्रॉयट, अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने टेस्ला में 44 लाख शेयर बेच दिए हैं जिनकी कीमत लगभग चार अरब डॉलर है। उन्होंने ट्विटर की खरीद के लिए कोष जुटाने की खातिर यह कदम उठाया है।

वि12 भूटान जयशंकर

द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने भूटान पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर

थिम्पू, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को यहां पहुंचने पर कहा कि वह हिमालयी साम्राज्य के शीर्ष नेतृत्व के साथ अपनी बैठकों के दौरान भारत और भूटान के बीच एक सार्थक यात्रा और द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने की उम्मीद कर रहे हैं।

वि11 श्रीलंका राजनीति भारतीय उच्चायुक्त

श्रीलंका के सत्तारूढ़ पार्टी के असंतुष्टों ने भारतीय उच्चायुक्त से की मुलाकात

कोलंबो, श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना के नेतृत्व वाली ‘श्रीलंका फ्रीडम पीपुल्स पार्टी’ (एसएलएफपी) के सदस्यों ने भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले से मुलाकात की और उन्हें देश में मौजूदा राजनीतिक गतिरोध तथा सबसे खराब आर्थिक मंदी को दूर करने के लिए अपनी एक अंतरिम सरकारी व्यवस्था की योजना के बारे में जानकारी दी।

खेल6 खेल गोल्फ महिला

अमनदीप द्राल ने माजा स्टार्क के साथ संयुक्त बढ़त हासिल की

कूलांगटा, भारतीय गोल्फर अमनदीप द्राल ने यहां महिलाओं के एनएसडब्ल्यू ओपन के पहले दौर में चार अंडर 68 का शानदार कार्ड खेलकर संयुक्त बढ़त हासिल की।

खेल4 खेल शतरंज भारत

भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंदा आखिरी दौर में हारकर चौथे स्थान पर

ओस्लो, भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ओस्लो ईस्पोटर्स कप आनलाइन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट के आखिरी दौर में नीदरलैंड के अनीश गिरि से हारकर खिताब से वंचित रह गए ।

भाषा

निहारिका प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments