scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशअंडमान और निकोबार में कोविड-19 के तीन उपचाराधीन मरीज

अंडमान और निकोबार में कोविड-19 के तीन उपचाराधीन मरीज

Text Size:

पोर्ट ब्लेयर, 12 मई (भाषा) अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अभी कोविड-19 के तीन मरीज उपचाराधीन हैं। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गयी।

बुलेटिन के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण का कोई नया मामला नहीं आने से कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 10,039 पर बनी हुई है। कोविड-19 के जिन तीन मरीजों का उपचार चल रहा है, वे घर में पृथक-वास पर रहे हैं।

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में कोविड महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 129 है जबकि अभी तक 9,907 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं। प्रशासन ने अभी तक कोविड-19 के लिए 7.28 लाख से अधिक नमूनों की जांच की है और 3.37 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments