scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमदेशयुवा सेना के कार्यकर्ताओं ने नागपुर शहर में एकनाथ शिंदे का बैनर हटाया

युवा सेना के कार्यकर्ताओं ने नागपुर शहर में एकनाथ शिंदे का बैनर हटाया

Text Size:

नागपुर, 25 जून (भाषा) महाराष्ट्र में युवा सेना के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदेश के नागपुर शहर में शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे का एक विशाल बैनर हटा दिया।

इस दौरान युवा सेना कार्यकर्ताओं ने महल क्षेत्र के गांधी पुतला चौक पर लगे शिंदे के इस विशाल बैनर को फाड़ दिया।

युवा सेना के नागपुर जिलाध्यक्ष विक्रम राठौड़ ने शिंदे के समर्थकों से शहर में उनका कोई बैनर नहीं लगाने को कहा।

महाराष्ट्र के वरिष्ठ मंत्री शिंदे और शिवसेना के अधिकतर विधायकों ने उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत कर दी है और वे गुवाहाटी में डेरा डाले हुए हैं।

उन्होंने मांग की है कि शिवसेना को ”अप्राकृतिक” महा विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन से बाहर निकलना चाहिये।

भाषा जोहेब रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments