scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशभुवनेश्वर में यूट्यूबर की चाकू मारकर हत्या, तीन लोग गिरफ्तार

भुवनेश्वर में यूट्यूबर की चाकू मारकर हत्या, तीन लोग गिरफ्तार

Text Size:

भुवनेश्वर, एक मार्च (भाषा) भुवनेश्वर में एक ‘यूट्यूबर’ की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार रात करीब 10 बजे मंचेश्वर थानाक्षेत्र के अंतर्गत जीजीपी कॉलोनी में हुई और मृतक की पहचान पलासुनी इलाके के निवासी राहुल महाराणा के रूप में हुई है।

एक अधिकारी ने बताया कि तीन लोगों ने कहासुनी के बाद महाराणा पर धारदार हथियार से हमला किया।

उन्होंने बताया कि वह खून से लथपथ पड़ा था, जिसके बाद स्थानीय लोग उसे एक नजदीकी निजी अस्पताल ले गए।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उसे कैपिटल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और तीन लोगों को गिरफ्तार करके अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया।

उन्होंने कहा कि हत्या का कारण पता लगाने के लिए जांच जारी है।

भाषा तान्या जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments