scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशमुजफ्फरनगर में युवक की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरनगर में युवक की गोली मारकर हत्या

Text Size:

मुजफ्फरनगर (उप्र), 24 मार्च (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में कथित तौर पर पुरानी रंजिश में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार घटना सोमवार शाम भोपा थाना क्षेत्र के शाहदरा बांगर गांव में उस वक्त की है जब अक्षय (26) अपने खेत से घर लौट रहा था, तभी गांव के तीन लोगों ने उस पर गोली चला दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मनोज कुमार, युवक और भरत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है और इन सभी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम गठित की गई हैं।

भाषा सं आनन्द खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments