scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशरोहतक में युवक ने की आत्महत्या

रोहतक में युवक ने की आत्महत्या

Text Size:

चंडीगढ़, 16 जून (भाषा) हरियाणा के रोहतक में बृहस्पतिवार को 23 वर्षीय युवक ने अपने किराये के कमरे में आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पीजीआईएमएस के एसएचओ प्रमोद गौतम ने फोन पर बताया कि युवक रोहतक की देव कॉलोनी में ‘पेइंग गेस्ट’ के तौर पर रह रहा था।

उन्होंने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मृतक की पहचान सचिन के रूप में हुई है जोकि मूल रूप से जींद जिले का निवासी था।

गौतम ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि सचिन अवसाद में रहता था।

यह पूछे जाने पर कि कुछ खबरों में दावा किया गया है कि सचिन सेना में भर्ती होने की तैयारी में जुटा था तथा केंद्र की नयी अग्निपथ योजना की घोषणा के बाद से चिंतित था, इस पर अधिकारी ने कहा कि अब तक कि जांच में इस तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

उन्होंने कहा कि युवक के परिजन ने भी इस तरह कोई बात नहीं कही है।

भाषा शफीक प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments