scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशबांदा में पत्नी की गला घोटकर हत्या के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

बांदा में पत्नी की गला घोटकर हत्या के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Text Size:

बांदा (उप्र), 23 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में कमासिन थाना क्षेत्र के मुसीवा गांव में बृहस्पतिवार को एक युवक ने रस्सी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

बबेरू क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बंथरी गांव का रहने वाला युवक राममिलन रैदास (24) 20 मार्च को मुसीवा गांव स्थित ससुराल गया था। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह मुसीवा गांव में उसकी पत्नी पूनम (22) का शव कमरे के अंदर जमीन पर पड़ा था और उसका (राममिलन) शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।

उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि पहले राममिलन ने पत्नी पूनम की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी, इसके बाद उसी रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

सीओ ने बताया कि कुछ माह पूर्व दंपती का आपसी विवाद न्यायालय में विचाराधीन था, जिसमें अदालत में दोनों के बीच समझौता भी हो गया था।

सिंह ने बताया कि दंपती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और घटना की जांच शुरू कर दी गयी है।

भाषा सं जफर रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments