scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशमहिला मित्र की हत्या के बाद युवक ने की आत्महत्या

महिला मित्र की हत्या के बाद युवक ने की आत्महत्या

Text Size:

रायपुर, 13 जुलाई (भाषा) छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में 28 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी महिला मित्र की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांधवापारा इलाके में बीती रात कमलेश कुमार साहू (28) ने अपनी महिला मित्र अर्चना साहू (28) की कथित तौर पर हत्या कर दी और फिर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि कमलेश और अर्चना दुर्ग जिले के एक ही गांव के निवासी थे। अर्चना रायपुर में आपातकालीन सेवा 112 में कार्यरत थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बीती रात कमलेश अर्चना के घर पहुंचा तथा उसकी हत्या कर दी, बाद में कमलेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली है कि कमलेश अर्चना पर संदेह करता था और शायद शक की वजह से ही उसने अर्चना की हत्या कर दी और फिर आत्महत्या कर ली है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा संजीव संजीव शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments