scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशरांची में चोरी करते पकड़े गए युवक को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

रांची में चोरी करते पकड़े गए युवक को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

Text Size:

रांची, आठ अप्रैल (भाषा) झारखंड के रांची जिले में भीड़ ने कथित तौर पर चोरी के इरादे से एक घर में घुसे 25 वर्षीय युवक को पकड़कर खंभे से बांधा और पीट-पीटकर मार डाला। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना चान्हो थाना क्षेत्र के महुआटोली गांव में शुक्रवार को हुई।

अधिकारी के मुताबिक, “वाजिद अंसारी कथित तौर पर चोरी के इरादे से कुछ अन्य लोगों के साथ एक घर में घुसा था, जिसमें एक दुकान भी थी। उन्हें देखकर मकान मालिक ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए।”

अधिकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने अंसारी को पकड़ लिया, जबकि उसके अन्य साथी वहां से भाग निकले।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अनिमेष नैथानी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ग्रामीणों ने अंसारी को बिजली के खंभे से बांध दिया और उसकी बुरी तरह से पिटाई की। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और अंसारी को बचाया। लेकिन, रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।’’

उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

भाषा सुरभि पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments