scorecardresearch
Friday, 1 August, 2025
होमदेशआर्कटिक और अंटार्कटिक क्षेत्रों में भारत के अनुसंधान स्टेशन पर योग सत्र आयोजित किये जाएंगे

आर्कटिक और अंटार्कटिक क्षेत्रों में भारत के अनुसंधान स्टेशन पर योग सत्र आयोजित किये जाएंगे

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून को) के मद्देनजर प्रधान मध्याह्न रेखा से सटे और इसके पास पड़ने वाले देशों के अलावा आर्कटिक और अंटार्कटिक क्षेत्रों में भारत के अनुसंधान स्टेशनों पर योग सत्र आयोजित किए जाएंगे।

प्रधान मध्याह्न रेखा (जिसे पहले ग्रीनविच मेरिडियन कहा जाता था) शून्य डिग्री देशांतर की रेखा है, जो पृथ्वी के चारों ओर पूर्व और पश्चिम में दूरी मापने के लिए प्रारंभिक बिंदु है।

आयुष मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, “योग सत्र का आयोजन भारतीय आर्कटिक स्टेशन ‘हिमाद्री’ और अंटार्कटिक स्टेशन ‘भारती’ के अलावा प्रधान मध्याह्न रेखा से सटे और इसके पास के देशों में किया जाएगा।”

अधिकारी ने बताया कि ‘ओशन रिंग ऑफ योग’ के तहत अमेरिका, रूस, पुर्तगाल और मोरक्को सहित 34 देशों में भारतीय नौसैनिक अड्डों, बंदरगाहों और पोतों पर योग किया जाएगा।

भाषा जितेंद्र संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments