scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशविजयेंद्र को सिद्दरमैया के खिलाफ उतारने का फैसला येदियुरप्पा, भाजपा संसदीय बोर्ड को लेना है: बोम्मई

विजयेंद्र को सिद्दरमैया के खिलाफ उतारने का फैसला येदियुरप्पा, भाजपा संसदीय बोर्ड को लेना है: बोम्मई

Text Size:

बेंगलुरु, 31 मार्च (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को कहा कि बी वाई विजयेंद्र को कांग्रेस के कद्दावर नेता सिद्दरमैया के खिलाफ वरुणा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने का फैसले उनके पिता व कद्दावर नेता बी एस येदियुरप्पा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसदीय बोर्ड को लेना है।

बोम्मई का यह बयान पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में मैसूर जिले के वरुणा में विजयेंद्र के सिद्दरमैया के खिलाफ चुनाव लड़ने की संभावना से इनकार नहीं करने के एक दिन बाद आया है। विजयेंद्र येदियुरप्पा के बेटे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि हमारे वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा ने कहा है कि हम (भाजपा) वरुणा में कड़ी टक्कर देंगे। उन्होंने भी विजयेंद्र को मैदान में उतारने की इच्छा जताई है। यह उस क्षेत्र के लोगों की भी इच्छा है।’’

बोम्मई ने यहां घाटी सुब्रमण्य मंदिर के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘‘अंतिम निर्णय येदियुरप्पा के साथ-साथ भाजपा संसदीय बोर्ड द्वारा लिया जाएगा।’’

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments