scorecardresearch
Sunday, 16 June, 2024
होमदेशयमुना का जलस्तर मंगलवार को दोपहर तक खतरे के निशान को पार कर सकता है: आतिशी

यमुना का जलस्तर मंगलवार को दोपहर तक खतरे के निशान को पार कर सकता है: आतिशी

Text Size:

(तस्वीरों के साथ)

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (भाषा) दिल्ली की मंत्री आतिशी ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में यमुना का जलस्तर मंगलवार को दोपहर तक खतरे के निशान को पार कर सकता है क्योंकि नदी में बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है।

लोक निर्माण विभाग मंत्री ने निकासी और राहत कार्यों की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि भारत के उत्तरी राज्यों में मूसलाधार वर्षा के कारण दिल्ली में यमुना की ओर पानी बहुत तेजी बढ़ रहा है।

आतिशी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘कल सुबह तक हरियाणा से करीब 43,000 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया, जो अब बढ़कर लगभग तीन लाख क्यूसेक हो गया है। हमें लगता है कि मंगलवार को दोपहर के आसपास यमुना में जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच जाएगा।’’

दिल्ली में यमुना का चेतावनी स्तर 204.50 मीटर, जबकि खतरे का स्तर 205.33 मीटर है।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments