scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशलेखिका-सामाजिक कार्यकर्ता देवकी निलायनगोड का निधन

लेखिका-सामाजिक कार्यकर्ता देवकी निलायनगोड का निधन

Text Size:

त्रिशूर (केरल), पांच जुलाई (भाषा) मलयालम लेखिका एवं सामाजिक कार्यकर्ता देवकी निलायनगोड का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण बृहस्पतिवार को निधन हो गया। उन्होंने पारंपरिक ब्राह्मण समुदाय की महिलाओं के उत्थान के लिए काफी काम किया था। परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

वह 95 वर्ष की थीं।

समुदाय में रूढ़िवादी परंपराओं के खिलाफ अपनी अथक लड़ाई के लिए पहचानी जाने वाली निलायनगोड हमेशा साथी ब्राह्मण महिलाओं के अधिकारों के लिए खड़ी रहीं।

उनका जन्म 1928 में उत्तरी मलप्पुरम जिले में एक पारंपरिक नंबूथिरी परिवार में हुआ था।

वह निलायनगोड समुदाय से संबंधित कई सुधारात्मक आंदोलनों और प्रगतिशील पहल का हिस्सा रहीं।

देवकी निलायनगोड के योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री पी. विजयन ने कहा कि वह महिला सशक्तीकरण की शानदार मिसाल थीं। उन्होंने कहा कि निलायनगोड का निधन समाज के लिए एक बड़ी क्षति है।

भाषा नोमान देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments