scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशझारखंड के पूर्वी सिंहभूम में द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम निष्क्रिय किया गया

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम निष्क्रिय किया गया

Text Size:

जमशेदपुर, 22 अप्रैल (भाषा) भारतीय सेना के जवानों और पुलिस कर्मियों ने बुधवार सुबह झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में कथित तौर पर द्वितीय विश्व युद्ध के समय के एक बम को निष्क्रिय कर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह बम 15 अप्रैल को बहरागोरा इलाके में स्वर्णरेखा नदी के तल पर ग्रामीणों को मिला था। इसका वजन 227 किलोग्राम है।

जिला पुलिस ने इसे निष्क्रिय करने के लिए सेना से मदद मांगी।

बहरागोरा पुलिस थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया, ‘‘सेना और पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने आज सुबह बम को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया।’’

उन्होंने बताया कि पूरी कार्रवाई के दौरान किसी को कोई चोट नहीं आई।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (घाटशिला) अजीत कुमार कुज्जुर ने बताया कि सेना के कर्मियों ने नदी तल पर एक विशाल गड्ढा खोदा और उसमें विस्फोटक रखा। उसमें विस्फोट कराने से पहले उसे रेत की बोरियों से ढक दिया गया था।

इससे पहले, सेना के जवानों और रांची से आए बम निरोधक दस्ते के सदस्यों ने घटनास्थल का मुआयना किया था।

वहीं, 25 मार्च को भारतीय सेना के कर्मियों ने पूर्वी सिंहभूम में कथित तौर पर द्वितीय विश्व युद्ध के समय के दो बमों को निष्क्रिय किया था।

इनमें से एक बम का वजन करीब 200 किग्रा था जबकि दूसरा बम भी समान आकार का था।

भाषा सुभाष पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments