scorecardresearch
Friday, 27 November, 2026
होमदेशमहिला आरक्षण विधेयक में लोकसभा, विधानसभा की सीटें 50 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव

महिला आरक्षण विधेयक में लोकसभा, विधानसभा की सीटें 50 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 नवंबर (भाषा) केंद्र ने महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण लागू करने के उद्देश्य से, हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में लोकसभा सीटों तथा विधानसभाओं की सदस्य संख्या में 50 प्रतिशत की वृद्धि का प्रस्ताव रखा है। सीटों के इस नए बंटवारे और निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं को 2051 तक लागू रखा जाएगा।

संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026, सोमवार को लोकसभा में पेश किया जाना है। इसमें सदन की अधिकतम सदस्य संख्या बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव है, जिसमें राज्यों से अधिकतम 815 और केंद्र शासित प्रदेशों से 35 सदस्य हो सकेंगे। विधेयक में किसी राज्य की विधानसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 500 से बढ़ाकर 650 करने का भी प्रस्ताव है।

विधेयक के उद्देश्यों और कारणों के विवरण में कहा गया है, ‘‘इस विधेयक का उद्देश्य परिसीमन प्रक्रिया के जरिए लोकसभा और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं में महिलाओं, जिनमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की महिलाएं भी शामिल हैं, के लिए एक-तिहाई आरक्षण को तत्काल प्रभाव से लागू करना है।’’

इसमें कहा गया है कि परिसीमन प्रक्रिया के तहत लोकसभा और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं में सीटों की संख्या में परिसीमन से ठीक पहले मौजूद सीटों की संख्या के अलावा 50 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी।

भाषा आशीष माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments