scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशमहिलाओं का नेतृत्व विश्व को बेहतर भविष्य की ओर ले जा सकता है : अमिताभ कांत

महिलाओं का नेतृत्व विश्व को बेहतर भविष्य की ओर ले जा सकता है : अमिताभ कांत

Text Size:

जयपुर, 13 अप्रैल (भाषा) जी-20 के लिए भारत के ‘शेरपा’ अमिताभ कांत ने बृहस्पतिवार को कहा कि महिलाओं का नेतृत्व इस समय विश्व को बेहतर भविष्य की ओर ले जा सकता है।

उन्होंने कहा कि सतत विकास हासिल करने और विकास के मार्ग में आने वाली चुनौतियों का मुकाबला करने में भारत सरकार महिलाओं को अग्रणी भूमिका के रूप में देखती है।

कांत ने यहां शुरू हुई महिला-20 (डब्ल्यू-20) अंतरराष्ट्रीय बैठक के उद्घाटन सत्र में मुख्य सम्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि महिला-20 समूह, जी-20 के अन्तर्गत एक आधिकारिक और महत्वपूर्ण कार्य समूहों में से एक है। इस समूह की सामाजिक बदलाव और महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को समर्थ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं के बैंक खाते खोले गए और विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत सीधा लाभ उनके खातों में अंतरित किया जा रहा है।

जयपुर में महिला-20 समूह की दो दिवसीय अंतराष्ट्रीय बैठक बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। इस बैठक की थीम है-महिलाओं के नेतृत्व में विकासः समावेशी विकास और सतत भविष्य को गति देने के लिए महिलाओं की अप्रयुक्त क्षमता का लाभ उठना।

डॉ. संध्या पुरेचा, अध्यक्ष डब्ल्यू-20 इंडिया, हद्रियानी उली सिलालाही, अध्यक्ष डब्ल्यू-20 इंडोनेशिया, डॉ. शमिका रवि, भारत के प्रधान मंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की सदस्य समेत अन्य इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

भाषा कुंज आशीष

आशीष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments