scorecardresearch
Sunday, 8 February, 2026
होमदेशकौशांबी में महिला का शव मिला, पुलिस पहचान के प्रयास में जुटी

कौशांबी में महिला का शव मिला, पुलिस पहचान के प्रयास में जुटी

Text Size:

कौशांबी (उप्र), आठ फरवरी (भाषा) कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र स्थित हावड़ा-दिल्ली रेल लाइन पर रविवार को एक महिला का शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार सैनी थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन के सिराथू स्टेशन के पास आज सुबह 35 वर्षीया महिला का शव पड़ा मिला। मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसके दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में चिंतामनी लिखा हुआ है।

सैनी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतका की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में उसकी तस्वीर भेजी है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी महिला की तस्वीर साझा कर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सिंह ने कहा कि जांच के दौरान मिलने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सं आनन्द सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments