scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशपंजाब के फगवाड़ा में जीटी रोड के किनारे पेड़ से लटका मिला महिला का शव

पंजाब के फगवाड़ा में जीटी रोड के किनारे पेड़ से लटका मिला महिला का शव

Text Size:

फगवाड़ा (पंजाब), 17 दिसंबर (भाषा) चाचोकी गांव के पास सड़क के किनारे स्थित एक पेड़ पर 30 वर्षीय महिला का शव लटका मिला। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) दलजीत सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान दीपा के रूप में की गई है।

उन्होंने कहा कि यह आत्महत्या का संदिग्ध मामला है, हालांकि मौके से कोई सुसाईड नोट नहीं मिला।

सिंह ने कहा कि उसके ससुर रमेश बहादुर ने पुलिस को बताया कि चाचोकी गांव निवासी दीपा शुक्रवार की रात करीब नौ बजे घर से निकली थी।

चौकीदार बहादुर ने पुलिस को बताया कि वह और परिवार के अन्य सदस्य शुक्रवार रात से उसकी तलाश कर रहे थे।

उन्होंने कहा, “पुलिस ने हमें आज चाचोकी गांव के पास जीटी रोड के किनारे पेड़ से दीपा का शव लटका हुआ मिलने की जानकारी दी।”

एएसआई ने मीडिया को बताया कि दीपा का पति विशाल दिल्ली में काम करता है और उसे घटना की जानकारी दे दी गई है।

एएसआई ने कहा, “शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी पर रखा गया और उसके पति के आने तथा बयान दर्ज करने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।”

भाषा जितेंद्र पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments