scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशमहिला के साथ बलात्कार का प्रयास, पीड़िता की सास को पीटा, मामला दर्ज

महिला के साथ बलात्कार का प्रयास, पीड़िता की सास को पीटा, मामला दर्ज

Text Size:

जींद (हरियाणा), 19 मार्च (भाषा) जिले की सदर थाना पुलिस ने एक महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार का प्रयास करने और उसकी सास के साथ मारपीट करने के सिलसिले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सदर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को महिला अपने घर में काम कर रही थी और उसकी सास दूसरे कमरे में थीं। शिकायत के अनुसार, उसी दौरान गांव के ही अमन, विकास तथा अनिल घर में घुस आए और उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया।

शिकायत के अनुसार, महिला के शोर करने पर उसकी सास जब बाहर निकली जो तीनों ने महिलाओं के साथ मारपीट की।

तहरीर के आधार पर महिला थाना ने अमन, विकास और अनिल के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

भाषा सं अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments