scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेश‘कौन बनेगा करोड़पति’ में भाग लेने वाली महिला तहसीलदार घोटाला मामले में गिरफ्तार

‘कौन बनेगा करोड़पति’ में भाग लेने वाली महिला तहसीलदार घोटाला मामले में गिरफ्तार

Text Size:

श्योपुर, 26 मार्च (भाषा) लोकप्रिय टेलीविजन कार्यक्रम ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में प्रतिभागी के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त करने वाली एक महिला तहसीलदार को 2.5 करोड़ रुपये के बाढ़ राहत ‘घोटाले’ में कथित संलिप्तता के आरोप में बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि अमृता सिंह तोमर को 2021 में बड़ौदा तहसील में हुए ‘घोटाले’ के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि अदालत में पेश किए जाने के बाद तोमर को शिवपुरी की जेल में रखा गया है।

तोमर ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में प्रतियोगी के रूप में 50 लाख रुपये जीते थे।

भाषा गोला संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments