scorecardresearch
Sunday, 6 October, 2024
होमदेशपंजाब में अज्ञात हमलावर ने महिला की गोली मारकर हत्या की

पंजाब में अज्ञात हमलावर ने महिला की गोली मारकर हत्या की

Text Size:

होशियारपुर 25 मार्च (भाषा) पंजाब के होशियारपुर जिले में शुक्रवार को एक अज्ञात हमलावर ने एक बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि हमले में उसका भतीजा घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि महिला रक्षा देवी (70) की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि देवी अपने भतीजे रजनीश कुमार (36) के साथ मोटरसाइकिल पर जा रही थीं, तभी हमलावर ने पंजाब-हिमाचल प्रदेश सीमा पर बनेरहा गांव के पास उन पर गोलियां चला दीं।

पुलिस के अनुसार गोली देवी के सीने में लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दो गोलियां कुमार के दाहिने कंधे में लगीं। हमलावर फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि कुमार को स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस उपाधीक्षक नवनीत कौर ने कहा कि पुलिस को मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और हमलावर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

भाषा जोहेब उमा

उमा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments