scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशमुजफ्फरनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, चार अन्य घायल

मुजफ्फरनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, चार अन्य घायल

Text Size:

मुजफ्फरनगर (उप्र), 28 फरवरी (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर से 40 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई तथा चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार देर रात बुढ़ाना क्षेत्र में बुढ़ाना-बड़ौत रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास उस समय हुई जब कई महिलाएं टहलने के लिए निकली थीं।

थाना प्रभारी सुभाष अत्री बताया कि तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि बबीता (40) नामक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल हुईं चार अन्य महिलाओं को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के बाद चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।’’

अत्री ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

भाषा सं जफर खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments