scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशकोलकाता में महिला को जबरन कार में बिठाकर छेड़छाड़ की गई, एक व्यक्ति गिरफ्तार

कोलकाता में महिला को जबरन कार में बिठाकर छेड़छाड़ की गई, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Text Size:

कोलकाता, 22 फरवरी (भाषा) कोलकाता के बेहाला इलाके में एक महिला को कथित तौर पर जबरन कार में बिठाकर उसके साथ छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर, आरोपी अर्नब साउ को रविवार को महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने और उसके साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर बेहाला चौरास्ता के पास महिला को जबरन कार में बिठाया, यात्रा के दौरान उसके साथ छेड़छाड़ की और बाद में वाहन की गति धीमी करने के बाद उसे धक्का दिया।

शिकायत और इलाके के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज तथा प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर, साउ को हिरासत में लिया गया और उसे महिला को गलत तरीके से कैद करने, महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने और हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

भाषा तान्या शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments