जम्मू, तीन अप्रैल (भाषा) जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में चलती ट्रेन से गिरकर 35 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अधिकारी ने कहा कि अज्ञात महिला जम्मू मेल एक्सप्रेस से विजयपुर के पास रविवार शाम को रेल पटरी पर गिर गई। उन्होंने कहा कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
अधिकारी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम और पहचान के लिए जम्मू स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजा गया है।
अधिकारी ने कहा कि विजयपुर में जीआरपी चौकी पर पूछताछ की जा रही है।
भाषा संतोष मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
