scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशनाबालिग बेटी की शादी कराने वाली महिला गिरफ्तार

नाबालिग बेटी की शादी कराने वाली महिला गिरफ्तार

Text Size:

पिथौरागढ़, 22 जून (भाषा) उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र में एक महिला को अपनी नाबालिग बेटी का विवाह कराने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया ।

पिथौरागढ के पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि 12 साल की लडकी की यह दूसरी शादी थी । सिंह ने बताया कि उसकी पहली शादी घरेलू हिंसा के कारण टूट गयी थी और लडकी फिलहाल तीन माह की गर्भवती है ।

लडकी की मां के खिलाफ मानव तस्करी और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है ।

कुछ दिनों पूर्व लड़की के पति को गिरफ्तार कर लिया गया था और उसके खिलाफ दुष्कर्म और बाल विवाह निरोधक कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था ।

भाषा सं दीप्ति दीप्ति रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments