scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशकोरोना संक्रमण के एक दिन में आए 77 हज़ार से ज्यादा मामले, संक्रमितों का कुल आंकड़ा 34 लाख के करीब

कोरोना संक्रमण के एक दिन में आए 77 हज़ार से ज्यादा मामले, संक्रमितों का कुल आंकड़ा 34 लाख के करीब

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में मरीजों के ठीक होने की दर 76.28 प्रतिशत है और मृत्यु दर गिरकर 1.82 प्रतिशत हो गई है.

Text Size:

नई दिल्ली: भारत में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 77,266 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 33,87,500 हो गए. वहीं शुक्रवार तक 25,83,948 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1,057 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 61,529 हो गई.

मंत्रालय ने बताया कि देश में मरीजों के ठीक होने की दर 76.28 प्रतिशत है और मृत्यु दर गिरकर 1.82 प्रतिशत हो गई है.

आंकड़ों के अनुसार देश में अब 7,42,023 मरीजों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 21.90 प्रतिशत है.

भारत में सात अगस्त को कोविड-19 के मामले 20 लाख के पार हो गए थे और 23 अगस्त को मामले 30 लाख के पार चले गए.

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 27 अगस्त तक 3,94,77,848 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 9,01,338 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई.


यह भी पढ़ें: कन्हैया कुमार वाले मुद्दे को पीछे छोड़ आगे बढ़ी आरजेडी और सीपीआई, बिहार चुनाव एक साथ लड़ने की तैयारी


 

share & View comments