scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशएक इंच जमीन को लेकर भी केरल से समझौता नहीं करेंगे: तमिलनाडु सरकार

एक इंच जमीन को लेकर भी केरल से समझौता नहीं करेंगे: तमिलनाडु सरकार

Text Size:

चेन्नई, 11 जनवरी (भाषा) तमिलनाडु के राजस्व मंत्री केकेएसएसआर रामचंद्रन ने बुधवार को विधानसभा को बताया कि केरल का डिजिटल भूमि सर्वेक्षण उसके क्षेत्र तक ही सीमित है और यह तमिलनाडु केरल से एक इंच जमीन लेकर भी समझौता नहीं करेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने जब डिजिटल भूमि सर्वेक्षण का जिक्र करते हुए तमिलनाडु सरकार द्वारा राज्य के क्षेत्र की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों के बारे में पूछा, तो रामचंद्रन ने कहा कि केरल को (किसी भी संबंधित कार्य की स्थिति में, जैसे तमिलनाडु की ओर से जवाबी सत्यापन से) पहले से पूर्व अनुमति लेने की सलाह दी गई है और सर्वेक्षण केरल के क्षेत्रों तक ही सीमित है।

मंत्री ने कहा कि अधिकारियों को थेनी सहित अंतरराज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में सावधानी बरतने और सतर्क रहने को कहा गया है, जो पन्नीरसेल्वम का निर्वाचन क्षेत्र है।

उन्होंने कहा, “हमारी तरफ से कोई सर्वेक्षण नहीं हुआ है। हम (केरल से) एक इंच जमीन पर भी समझौता नहीं करेंगे।”

इससे पहले खबरें आई थीं कि केरल तमिलमाडु से संबंधित सीमावर्ती इलाकों में सर्वेक्षण कर रहा है।

भाषा

जोहेब माधव

माधव

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments