scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशकोलकाता में एक घर से वन्यजीवों के शरीर के अंग जब्त किये गये

कोलकाता में एक घर से वन्यजीवों के शरीर के अंग जब्त किये गये

Text Size:

कोलकाता, आठ मार्च (भाषा) पश्चिम बंगाल की वन मंत्री ज्योतिप्रिया मलिक ने कहा कि बुधवार रात को उत्तरी कोलकाता के नगरबाजार इलाके में एक घर से वन्यजीवों के शरीर के अंग जब्त किए गए।

उन्होंने कि घर के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है और वह गिरोह में शामिल प्रमुख व्यक्तियों में से एक प्रतीत होता है।

मंत्री ने पीटीआई-भाषा को बताया कि शाम साढ़े चार बजे शुरू हुई और देर रात तक चली छापेमारी के दौरान छह हिरण की खाल, हाथी के दो दांत और गैंडे के दो सींग बरामद किए गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा संदेह है कि वन्यजीवों के शरीर के अंग पूर्वोत्तर से लाए गए थे और इन्हें देश के अन्य हिस्सों में भेजा जाना था।’’

मलिक ने कहा कि जब्त की गई वस्तुओं की अंतरराष्ट्रीय कालाबाजारी में कीमत करोड़ों रुपये में है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने कोलकाता पुलिस की मदद से घर पर छापा मारा।

भाषा शफीक संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments