scorecardresearch
Thursday, 19 March, 2026
होमदेशजम्मू कश्मीर में कब चुनाव कराने हैं, यह निर्वाचन आयोग को तय करना है: जितेंद्र सिंह

जम्मू कश्मीर में कब चुनाव कराने हैं, यह निर्वाचन आयोग को तय करना है: जितेंद्र सिंह

Text Size:

जम्मू, सात जुलाई (भाषा) केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कब कराए जाएंगे –यह निर्वाचन आयोग को तय करना है।

सिंह ने कहा कि जहां तक भाजपा का सवाल है, वह किसी भी चुनाव के लिए हमेशा तैयार है, चाहे वह पंचायत हो, विधानसभा हो या संसदीय चुनाव हो।

उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी नहीं है जो केवल चुनाव के दौरान सक्रिय होती है।

आयोग जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी में है। पांच अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म करने और इसे केंद्र शासित प्रदेश बनाने के बाद यह पहला चुनाव होगा।

भाषा नोमान राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments