scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशपश्चिम बंगाल ने स्नातक पाठयक्रम में प्रवेश के लिए केंद्रीयकृत ऑनलाइन प्रणाली शुरू की

पश्चिम बंगाल ने स्नातक पाठयक्रम में प्रवेश के लिए केंद्रीयकृत ऑनलाइन प्रणाली शुरू की

Text Size:

कोलकाता, 25 अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य सरकार द्वारा संचालित, सहायता प्राप्त और संबद्ध महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए एकीकृत ऑनलाइन प्रणाली शुरू की है। यह प्रणाली शैक्षणिक सत्र 2023-24 से लागू होगी। यह जानकारी यहां जारी एक अधिसूचना में दी गई है।

अधिसूचना के मुताबिक एकल खिड़की आधारित इस मंच से विद्यार्थी अपने पसंद के कॉलेजों का चुनाव कर सकेंगे और उन्हें विभिन्न संस्थानों में सीट आरक्षित कराने के लिए बार-बार शुल्क जमा नहीं कराना होगा।

प्रधान सचिव मनीष जैन द्वारा सोमवार को जारी अधिसूचना में कहा गया कि ऑनलाइन प्रवेश प्रणाली की देखरेख और परिचालन की जिम्मेदारी पश्चिम बंगाल राज्य उच्च शिक्षा परिषद की होगी और वह अलग से खाता खोलेगी जिसमें केवल शुल्क की राशि जमा होगी।

अधिसूचना में कहा गया कि परिषद प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के एक महीने के भीतर संबंधित संस्थानों को शुल्क की राशि हस्तांतरित करेगी।

अधिसूचना में हालांकि, स्पष्ट किया गया है कि उच्च शिक्षा विभाग के पास किसी पाठ्यक्रम या संस्थान को केंद्रीयकृत प्रवेश पोर्टल के दायरे से बाहर रखने का अधिकार होगा।

भाषा धीरज वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments