scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशपश्चिम बंगाल : पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यब्रत मुखर्जी का 90 वर्ष की आयु में निधन

पश्चिम बंगाल : पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यब्रत मुखर्जी का 90 वर्ष की आयु में निधन

Text Size:

कोलकाता, तीन मार्च (भाषा) पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष रह चुके सत्यब्रत मुखर्जी का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को कोलकाता में उनके आवास पर निधन हो गया। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

मुखर्जी 90 वर्ष के थे। राजनीति में आने से पहले वह भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल रहे थे।

पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया, “मुखर्जी काफी समय से वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। उनका आज सुबह निधन हो गया।”

बंगाल विधानसभा में भाजपा के नेता शुभेंदु अधिकारी ने एक ट्वीट में कहा, “मैं बंगाल के पूर्व भाजपा अध्यक्ष सत्यब्रत मुखर्जी के निधन से दुखी हूं। जोलू बाबू के नाम से लोकप्रिय रहे सत्यब्रत मुखर्जी, अटल बिहारी बाजपेयी सरकार में मंत्री थे।’’

उन्होंने कहा,‘‘उनके परिवार के सदस्यों और दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।”

उन्होंने 1999 के लोकसभा चुनाव में कृष्णानगर सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी।

वाजपेयी सरकार में मुखर्जी रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री रहे थे।

मुखर्जी, 2008 से अक्टूबर 2009 तक भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष रहे थे।

भाषा जितेंद्र सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments