scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशपश्चिम बंगाल चुनाव: पहले दिन 78 नामांकन पत्र दाखिल किए गए

पश्चिम बंगाल चुनाव: पहले दिन 78 नामांकन पत्र दाखिल किए गए

Text Size:

कोलकाता, 30 मार्च (भाषा) पश्चिम बंगाल चुनाव के पहले चरण में मतदान वाले 152 विधानसभा क्षेत्रों के लिए सोमवार को कुल 78 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

पूर्वी मेदिनीपुर उन जिलों में से एक है जहां सबसे अधिक नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिसमें नंदकुमार, महिसादल और नंदीग्राम सीटों पर तीन-तीन उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

उत्तरी बंगाल में, मेकलीगंज, माथाभंगा और कूच बिहार उत्तर जैसे निर्वाचन क्षेत्रों में दो-दो नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जबकि अलीपुरदुआर, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग जिलों की कई सीट पर पहले दिन कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ।

राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होगा और मतगणना चार मई को होगी। पहले चरण में नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अप्रैल है।

भाषा आशीष अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments