नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया संकट के कारण हवाई परिचालन प्रभावित होने से शनिवार को दिल्ली और मुंबई हवाई अड्डों पर कम से कम 100 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं।
अधिकारियों के अनुसार, मुंबई हवाई अड्डे से 35 प्रस्थान और 36 आगमन उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि दिल्ली हवाई अड्डे से 22 प्रस्थान और 17 आगमन उड़ानें रद्द कर दी गईं।
दिल्ली हवाई अड्डे के संचालक डीआईएएल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति के कारण, पश्चिम की ओर जाने वाली कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी या समय-सारणी में बदलाव हो सकता है।
अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच 28 फरवरी को शुरू हुए संघर्ष ने उड़ानों को काफी हद तक प्रभावित किया है क्योंकि पश्चिम एशिया में कुछ हवाई क्षेत्र बंद कर दिए गए हैं। कई एयरलाइन कंपनियां सीमित संख्या में ही उड़ानों का संचालन कर रही हैं।
भाषा प्रशांत अविनाश
अविनाश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
