scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशराजस्थान के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने, गर्मी बढ़ने का अनुमान

राजस्थान के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने, गर्मी बढ़ने का अनुमान

Text Size:

जयपुर, छह जून (भाषा) राजस्थान के अधिकांश भागों में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने व गर्मी बढ़ने की संभावना है।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में शुक्रवार से आगामी 4-5 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। आज केवल कोटा-उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं बादल गरजने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में 8 से 10 जून को अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने व कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। इसी तरह बीकानेर संभाग व आसपास के इलाकों में 8 से 10 जून के दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं।

शुक्रवार सुबह तक के चौबीस घंटे में राज्य में कहीं-कहीं पर बादल गरजने के साथ हल्की वर्षा हुई। सर्वाधिक वर्षा उनियारा (टोंक), लाडनूं (नागौर) व छतरगढ़ (बीकानेर) में दर्ज की गई जिसे 10.0 मिलीमीटर मापा गया। इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा पृथ्वी वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments