जयपुर, 26 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान में बीते चौबीस घंटे में मौसम आमतौर सूखा रहा और इस दौरान सर्वाधिक 37.6 डिग्री सेल्सियस तापमान बाड़मेर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
विभाग के अनुसार सोमवार सुबह तक बीते चौबीस घंटे में राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस व सिरोही में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसके अनुसार राज्य में अभी कुछ दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि 29-30 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में एक बार फिर तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।
भाषा पृथ्वी मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.