scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशहमें निर्णायक जीत हासिल करके ‘दिल्ली टीम’ को घर वापस भेजना होगा : उदयनिधि

हमें निर्णायक जीत हासिल करके ‘दिल्ली टीम’ को घर वापस भेजना होगा : उदयनिधि

Text Size:

विरालीमलै (तमिलनाडु), पांच अप्रैल (भाषा) द्रमुक नेता और तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने रविवार को कहा कि 23 अप्रैल को होने वाला चुनावी मुकाबला राज्य की स्वायत्तता के लिए एक निर्णायक लड़ाई है, और उन्होंने ‘‘दिल्ली टीम’’ को घर वापस भेजने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव ‘‘दिल्ली टीम और तमिलनाडु टीम के बीच की जंग है।’’

उदयनिधि ने कहा, ‘‘हम तमिलनाडु की टीम हैं… हमें निर्णायक जीत हासिल करके दिल्ली टीम को वापस वहीं भेजना होगा, जहां से वे आए थे।’’

पुदुकोट्टई जिले के विरालीमलै विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए, उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे उस ‘रिमोट कंट्रोल’ को तोड़ दें जिसका इस्तेमाल केंद्र सरकार तमिलनाडु को नियंत्रित करने के प्रयास में कर रही है।

उदयनिधि ने मौजूदा विधायक और अन्नाद्रमुक उम्मीदवार सी विजयभास्कर को ‘‘ड्रामा कंपनी का अभिनेता’’ बताया और कहा कि वह सीबीआई और ईडी द्वारा धमकाए जा रहे ‘‘गुलाम समूह’’ का हिस्सा हैं।

उपमुख्यमंत्री ने ‘द्रविड़ मॉडल’ सरकार की अवसंरचना और कल्याणकारी उपलब्धियों के बारे में भी मतदाताओं को बताया।

भाषा शफीक सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments