scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशहम बंगाल में लोगों को बांटते नहीं, जोड़ने में विश्वास रखते हैं: ममता

हम बंगाल में लोगों को बांटते नहीं, जोड़ने में विश्वास रखते हैं: ममता

Text Size:

कोलकाता, 21 दिसंबर (भाषा) सभी समुदायों के लोगों से क्रिसमस उत्सव में हिस्सा लेने का आग्रह करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल ऐसा राज्य है, जहां लोग अपनी धार्मिक पहचान के आधार पर नहीं बंटे हैं।

यहां पार्क स्ट्रीट में कोलकाता क्रिसमस उत्सव का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बंगाल एक ऐसा स्थान होना चाहिए, जहां लोग विभिन्न धर्मों का पालन करने के साथ विभिन्न त्योहारों के दौरान जश्न मनाने के लिए एक साथ आएं।

बनर्जी ने कहा, ‘‘बंगाल में हम लोगों को बांटते नहीं, बल्कि जोड़ते हैं। हर साल की तरह पूरे राज्य में झाड़ग्राम से लेकर बंडेल तक हर जिले में क्रिसमस मनाया जाएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आएं बंगाल को एक ऐसी जगह बनाएं, जहां लोग विभिन्न धर्मों का पालन करते हुए अपने त्योहार एक साथ मनाएं।’’

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments