scorecardresearch
Tuesday, 19 August, 2025
होमदेशजलभराव केवल डूब क्षेत्र तक ही सीमित रहेगा: दिल्ली मुख्यमंत्री

जलभराव केवल डूब क्षेत्र तक ही सीमित रहेगा: दिल्ली मुख्यमंत्री

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) यमुना नदी के खतरे के निशान को पार करने के बाद, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को आश्वासन दिया कि राष्ट्रीय राजधानी में व्यापक बाढ़ नहीं आएगी और यह सुरक्षित क्षेत्र में है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जलभराव की स्थिति सिर्फ डूब क्षेत्र तक ही सीमित रहेगी।

यमुना नदी सोमवार को दोपहर दो बजे दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर खतरे का निशान पार कर गई। इस समय नदी का जलस्तर 205.36 मीटर दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह सूचना दी।

जल संसाधन मंत्री प्रवेश साहिब सिंह के साथ गुप्ता ने राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी और आसपास के इलाकों में बाढ़ प्रबंधन की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभाग सतर्कता के साथ दिन-रात काम कर रहे हैं और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने आगे बताया कि राहत और बचाव कार्यों के लिए प्रमुख स्थानों पर 14 नौकाएं तैनात की गई हैं।

दिल्ली के लिए चेतावनी स्तर 204.50 मीटर जबकि खतरे का स्तर 205.33 मीटर है और 206 मीटर पर लोगों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाती है।

भाषा यासिर सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments