scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशपशु तस्करी मामले में टीएमसी नेता अनुव्रत मंडल को पेश करने का वारंट जारी

पशु तस्करी मामले में टीएमसी नेता अनुव्रत मंडल को पेश करने का वारंट जारी

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर (भाषा) दिल्ली की एक अदालत ने पश्चिम बंगाल में पशु तस्करी से संबंधित धनशोधन मामले में, आसनसोल की जेल में बंद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता अनुव्रत मंडल को पेश करने के लिए सोमवार को वारंट जारी किया।

विशेष न्यायाधीश रघुबीर सिंह ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के विशेष लोक अभियोजक नितेश राणा की ओर से दायर एक याचिका पर पेशी वारंट जारी किया।

मंडल टीएमसी के वीरभूम जिला प्रमुख हैं और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी हैं। मंडल को इस मामले में 11 जुलाई को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गिरफ्तार किया था।

ईडी के अनुसार, एजेंसी ने कोलकाता में सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) के तत्कालीन कमांडेंट सतीश कुमार के खिलाफ सीबीआई के शिकायत दर्ज करने के बाद धनशोधन का मामला दर्ज किया था।

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि मंडल, कुमार, अन्य लोक सेवकों और अन्य लोग करोड़ों रुपये के पशु तस्करी गिरोह में शामिल थे।

भाषा

जोहेब सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments