scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशकेरल पहुंचने पर प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत

केरल पहुंचने पर प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत

Text Size:

कोच्चि (केरल), 24 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सोमवार को यहां पहुंचने के बाद उनका जोरदार स्वागत किया गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों सहित हजारों की संख्या में लोग आईएनएस गरुड़ नौसैनिक हवाई अड्डे से एक कार्यक्रम स्थल तक उनके रोड शो के लगभग दो किलोमीटर लंबे मार्ग के दोनों ओर कतारों में खड़े थे।

मोदी शाम पांच बजे के बाद नौसेना वायु स्टेशन पर उतरे और शाम करीब पांच बजकर 40 मिनट पर वहां से अपना रोड शो शुरू किया।

केरल की पारंपरिक पोशाक पहने मोदी ने शुरू में पैदल रोड शो किया और सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

राज्य के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे लोग मोदी के स्वागत के लिए घंटों पहले से ही सड़क के दोनों ओर कतार में खड़े थे जिन्होंने प्रधानमंत्री पर फूल बरसाए।

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments