scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेश'किसी भी पार्टी को वोट दें लेकिन टीएमसी को नहीं': भाजपा नेता शुवेंदु अधिकारी

‘किसी भी पार्टी को वोट दें लेकिन टीएमसी को नहीं’: भाजपा नेता शुवेंदु अधिकारी

Text Size:

चंद्रकोना (पश्चिम बंगाल), तीन अप्रैल (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को पश्चिम मेदिनीपुर जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए लोगों से आग्रह किया कि वो पंचायत चुनाव में किसी भी पार्टी को वोट दें लेकिन तृणमूल कांग्रस (टीएमसी) को वोट ना दें।

चंद्रकोना में रैली को संबोधित करते हुए अधिकारी ने दावा किया कि राज्य में भाजपा सरकार पश्चिम बंगाल के विकास को गति दे सकती है क्योंकि यह केंद्र के साथ मिलकर काम करेगी।

उन्होंने कहा, ‘मैं लोगों से आग्रह करूंगा कि वे इस भ्रष्ट टीएमसी को वोट न दें। अपनी पसंद की किसी भी पार्टी या उम्मीदवार को वोट दें, लेकिन कृपया चोरों की इस पार्टी को अपना कीमती वोट न दें।’

अधिकारी ने कहा, ‘अगर टीएमसी के विरोधी इसे सत्ता से हटाने के अपने एक सूत्री एजेंडे पर कायम रहते हैं, तो इस भ्रष्ट शासन को बाहर किया जा सकता है।’

उन्होंने, 2021 के विधानसभा चुनावों से पहले ‘नो वोट टू बीजेपी’ अभियान की आलोचना करते हुए ‘ममता को वोट नहीं’ का नारा गढ़ा। मुर्शिदाबाद जिले के सागरदिघी उपचुनाव के दौरान उन्होंने इस नारे का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया।

वहीं, टीएमसी के राज्य प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि उनकी पार्टी को राज्य के लोगों का ‘समर्थन’ प्राप्त है, और आगामी चुनावों के परिणाम यह साबित करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘हम सभी जानते हैं कि माकपा, भाजपा और कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में एक ‘अपवित्र गठबंधन’ बनाया है। लेकिन, इस गठजोड़ को टीएमसी राज्य के लोगों के समर्थन से हरा देगी।’

भाषा साजन नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments