scorecardresearch
Tuesday, 21 April, 2026
होमदेश‘वायरल पत्र’ शुभचिंतको की कारगुजारी मात्र: वसुंधरा राजे

‘वायरल पत्र’ शुभचिंतको की कारगुजारी मात्र: वसुंधरा राजे

Text Size:

जयपुर, 18 अप्रैल (भाषा) राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित पत्र को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जिसे खुद राजे ने शनिवार को ‘फर्जी’ बताते हुए खारिज कर दिया।

यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत को संबोधित एक कथित पत्र सोशल मीडिया पर सामने आया जिसमें महिला आरक्षण (संशोधन) विधेयक और परिसीमन जैसे मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रुख की कथित रूप से आलोचना की गई थी।

राजे ने बिना किसी संदर्भ के ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘सांच को आंच की जरूरत नहीं है। वायरल पत्र शुभचिंतको की कारगुजारी मात्र है।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी देने के प्रयास का मैं ही नहीं, देश की हर महिला स्वागत कर रही है। यह भी तय मान लीजिए कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाले ऐसे लोग चौथी बार भी विपक्ष में ही बैठने की तैयारी कर चुके हैं।’’

राजे ने कहा, ‘‘ऐसे लोग चाहे जितना भ्रम फैलाएं, बाधाएं उत्पन्न करें… देश की नारी शक्ति न रुकी है, न रुकेगी।’’

भाषा पृथ्वी खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments