scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशराजस्थान के विनोद जाखड़ बने एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष, वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई

राजस्थान के विनोद जाखड़ बने एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष, वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई

Text Size:

जयपुर, 20 फरवरी (भाषा) राजस्थान के विनोद जाखड़ को कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व अन्य नेताओं ने जाखड़ को बधाई दी।

युवा दलित नेता जाखड़ अब तक एनएसयूआई की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

वह राजस्थान विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे हैं।

पिछले साल सितंबर में राजस्थान विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के ‘शस्त्र पूजन’ कार्यक्रम के दौरान कथित तोड़-फोड़ के सिलसिले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

जमानत पर बाहर आने से पहले वह 17 दिन तक जेल में रहे।

उन्होंने विश्वविद्यालय में कई आंदोलनों की अगुवाई की।

जाखड़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद एनएसयूआई की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष का पद अब खाली हो जाएगा।

गहलोत ने जाखड़ को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

डोटासरा ने विश्वास जताया कि जाखड़ के नेतृत्व में एनएसयूआई संगठन अधिक सशक्त होगा और विद्यार्थियों की आवाज को नई ऊर्जा मिलेगी।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी जाखड़ को बधाई दी।

भाषा पृथ्वी जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments