scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशबुर्का पहनकर प्रेमिका से मिलने गए युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा

बुर्का पहनकर प्रेमिका से मिलने गए युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा

Text Size:

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) 18 अगस्त (भाषा) शाहजहांपुर जिले में बुर्का पहनकर अपनी प्रेमिका से मिलने गए एक युवक को ग्रामीणों ने बदमाश समझकर पकड़ लिया। उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव बाजपेई ने बृहस्पतिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सिधौली थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में सैफ अली (25) नामक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए बुर्का पहनकर पहुंच गया। ग्रामीणों को संदेह हुआ और उन्होंने उसे पकड़ कर बुर्का हटाने को कहा। बुर्का हटाने पर युवक को ग्रामीणों ने पहचान लिया।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर युवक को अपनी हिरासत में ले लिया है।

किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

बाजपेई ने बताया कि पकड़े गए युवक के इसी गांव की रहने वाली एक युवती से चार वर्षों से प्रेम संबंध हैं। उन्होंने बताया कि युवक बाहर नौकरी करने जा रहा था इसीलिए वह अपनी प्रेमिका से मिलना चाहता था। प्रेमिका ने फोन पर उससे कहा था कि गांव के लोग उसे पहचानते हैं इसलिए वह भेष बदलकर आए।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ शांति भंग करने संबंधी धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

भाषा सं सलीम मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments