scorecardresearch
Sunday, 6 October, 2024
होमदेशउपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू दो दिवसीय दौरे पर मिजोरम पहुंचे

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू दो दिवसीय दौरे पर मिजोरम पहुंचे

Text Size:

आइजोल, नौ मार्च (भाषा) उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को मिजोरम पहुंचे।

राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. आर. ललथंगलियाना, राज्यसभा सदस्य के. वनलालवेना और वरिष्ठ अधिकारियों ने यहां लेंगपुई हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।

शाम के समय नायडू ने राजभवन में राज्यपाल द्वारा आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया जहां ‘चेराव’ (बांस नृत्य) सहित विभिन्न मिजो सांस्कृतिक नृत्यों का प्रदर्शन किया गया।

इस बीच, मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने उपराष्ट्रपति के आगमन के तुरंत बाद राजभवन में उनसे मुलाकात की।

उपराष्ट्रपति के साथ अपनी बैठक के दौरान जोरमथांगा ने कहा कि मिजोरम में प्रशासन में दक्षता सुनिश्चित करने के लिए अखिल भारतीय सेवा अधिकारियों के लिए एक अलग कैडर होना चाहिए।

पूर्वोत्तर राज्य वर्तमान में एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेशों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को छोड़कर) कैडर का हिस्सा है।

अधिकारियों के अनुसार, नायडू बृहस्पतिवार को राज्य विधानसभा के जारी बजट सत्र के अंतिम दिन सदन को संबोधित करने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि वह शुक्रवार को सिक्किम रवाना होंगे जहां वह दक्षिण सिक्किम के तारकू में कंचनजंगा राज्य विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे।

भाषा नेत्रपाल उमा

उमा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments