नयी दिल्ली, 27 फरवरी (भाषा) उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने फर्जी समाचार और दुष्प्रचार से उत्पन्न चुनौतियों पर चिंता जताते हुए शुक्रवार को कहा कि पत्रकारों की जिम्मेदारी है कि वे सत्य के साथ खड़े रहे और गलत सूचनाओं का प्रभावी ढंग से मुकाबला करें।
राधाकृष्णन ने यहां भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) के 57वें दीक्षांत समारोह में कहा कि ‘विकसित भारत’ की दिशा में देश की यात्रा में पत्रकारिता और जनसंचार की अहम भूमिका होगी। उन्होंने स्नातकों से समाज में सकारात्मक बदलाव के वाहक बनने का आग्रह किया।
उन्होंने फर्जी समाचार और दुष्प्रचार की बढ़ती चुनौती का उल्लेख करते हुए कहा कि पत्रकारों को निष्पक्षता, सत्यनिष्ठा और तथ्यों की पुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।
दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री और आईआईएमसी के कुलाधिपति अश्विनी वैष्णव भी उपस्थित थे।
भाषा
राखी सिम्मी
सिम्मी
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
