scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमदेशपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की विरासत पर चर्चा के लिए वेंकैया नायडू ने उनके सहयोगियों के साथ की बैठक

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की विरासत पर चर्चा के लिए वेंकैया नायडू ने उनके सहयोगियों के साथ की बैठक

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 मार्च (भाषा) पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ काम कर चुके प्रमुख जन प्रतिनिधियों और अन्य सहयोगियों के साथ कई बैठकें कीं तथा अटल स्मृति न्यास सोसायटी द्वारा की जाने वाली गतिविधियों पर चर्चा की।

अटल स्मृति न्यास सोसायटी के अध्यक्ष नायडू ने कहा कि सोसायटी का मूल उद्देश्य पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की विरासत को संरक्षित करना और बढ़ावा देना तथा उनके जीवन, मूल्यों और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान का सम्मान करना है।

नायडू ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय मंत्रियों –प्रल्हाद जोशी और जी किशन रेड्डी और मुख्तार अब्बास नकवी, राजीव प्रताप रूडी और सैयद शाहनवाज हुसैन के साथ लंबी बातचीत की। इनमें से कई लोग वाजपेयी मंत्रिमंडल में भी काम कर चुके हैं।

पूर्व उपराष्ट्रपति ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव राज कुमार भाटिया, भाजपा महासचिव अरुण सिंह, वाजपेयी के पूर्व मीडिया सलाहकार अशोक टंडन और पूर्व प्रधानमंत्री के ओएसडी राज कुमार शर्मा के साथ भी बैठक की।

भाषा राजकुमार प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments