scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमदेशजम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सड़क से फिसला वाहन: एक महिला की मौत, सात घायल

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सड़क से फिसला वाहन: एक महिला की मौत, सात घायल

Text Size:

श्रीनगर, 30 दिसंबर (भाषा) जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को एक वाहन के सड़क से फिसल कर गहरी खाई में गिर जाने से एक पर्यटक महिला की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना दक्षिण कश्मीर जिले के काजीगुंड इलाके में जिग पोस्ट के पास हुई।

अधिकारियों ने कहा कि मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाली शीब के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

भाषा जितेंद्र माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments