scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशब्यावर में सब्जी विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या

ब्यावर में सब्जी विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या

Text Size:

जयपुर, तीन अप्रैल (भाषा) राजस्थान के अजमेर जिले के ब्यावर कस्बे में एक मामूली बात को लेकर 55-वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने बताया कि घटना कस्बे के स्थानीय सब्जी बाजार में घटित हुई, जहां सब्जी विक्रेता मोहम्मद सलीम का एक अन्य विक्रेता से बाइक पार्किंग को लेकर मौखिक विवाद हो गया था।

उन्होंने बताया कि सब्जी विक्रेता सलीम के बेटे की मोटरसाइकिल वहां खड़ी थी। एक अन्य सब्जी विक्रेता को सब्जी देने आई एक पिकअप जीप ने उसमें टक्कर मार दी, जिससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और सलीम एवं उसके बेटों को डंडों से पीटा गया।

उन्होंने बताया कि घटना में सलीम की मौत हो गई, जबकि उसके दो बेटों को मामूली चोटें आई है। आरोपी घटनास्थल से फरार हो गये। शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल के शवकक्ष में रखवाया गया है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है।

भाषा कुंज बिहारी

कुंज बिहारी सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments